दूसरी पत्‍नी को बुआ बता 65 साल के शख्‍स ने 26 की लड़की से की शादी

भोपाल। इंदौर का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां 26 साल की लड़की ने महिला थाने में 65 साल के पति के साथ रहने के लिए मदद की गुहार लगाई है। इससे भी ज्‍यादा हैरानी की बात यह है कि लड़की ने पुलिस को जो शिकायत दी है, उसमें उसने सिर्फ पति के साथ रहने की इच्‍छा जताई है। लड़की ने पति के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग तक नहीं की है, जबकि उसका पति रुपए, एटीएम और यहां तक कि शादी का प्रमाण पत्र तक लेकर फरार हो गया था। इतना ही नहीं, 65 साल के पति ने लड़की के साथ धोखे से शादी की। उसने अपनी दूसरी पत्‍नी को बुआ बता दिया और वो लड़की जिससे वह एक और शादी करना चाहता था उसे अपनी बेटी बता दिया। इतना सब होने के बाद भी 26 वर्षीय लड़की अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

साढ़े चार साल पहले भास्‍कर सोनी हुई वंशिका ठाकुर की मुलाकात

साढ़े चार साल पहले भास्‍कर सोनी हुई वंशिका ठाकुर की मुलाकात

मध्‍य प्रदेश के अखबार नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 साल की जो लड़की पति के साथ रहने की गुहार लगा रही है, उसका नाम है- वंशिका ठाकुर। वह इंदौर के नौलखा स्थित कमला नगर की रहने वाली है। वह एक अस्‍पताल में सुरक्षाकर्मी है। करीब साढ़े चार वर्ष पहले लड़की की मुलाकात एरोड्रम रोड स्थित बाबू मुराई कॉलोनी के रहने वाले 65 साल के भास्‍कर सोनी से हुई।

बेटे से शादी के बहाने वंशिका को घर ले गया भास्‍कर

बेटे से शादी के बहाने वंशिका को घर ले गया भास्‍कर

भास्‍कर सोनी का अस्‍पताल में आना-जाना लगा रहा था। इसी दौरान वंशिका के साथ उसकी मुलाकात हुई। भास्‍कर ने उसे बताया कि वह पीडब्‍ल्‍यूडी में काम करता है। एक दिन भास्‍कर ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए लड़की की तलाश कर रहा है। इसी बहाने से वह वंशिका को अपने घर ले गया। बाद में लड़के की उम्र में कम होने के चलते बात नहीं बनी। देर हो गई थी, इसलिए वंशिका उस दिन भास्‍कर के घर पर ही रुकी तो मालूम हुआ कि उसकी पहली पत्‍नी की मौत हो चुकी है। भास्‍कर ने वंशिका को बताया कि वह अपनी बुआ और बेटी के साथ रहता है।

रुपए, एटीएम और शादी का प्रमाण पत्र लेकर भाग गया भास्‍कर

रुपए, एटीएम और शादी का प्रमाण पत्र लेकर भाग गया भास्‍कर

बेटे से शादी के बहाने भास्‍कर ने वंशिका से जो बात चलाई, उसे वह खुद की शादी तक ले गया और 15 बाद ही 65 साल के भास्‍कर ने 26 साल की वंशिका से शादी कर ली। दोनों का विवाह खजराना मंदिर में हुआ। शादी के बाद भास्‍कर ने बताया कि उसकी सैलरी 20 हजार रुपए है, लेकिन जल्‍द ही भास्‍कर का सच वंशिका के सामने आ गया। शादी के एक हफ्ते बाद ही उसे पता चल गया कि जिस औरत को वह अपनी बुआ बता रही है और उसकी दूसरी पत्‍नी है। 10 महीने पहले वह घर से रुपए, एटीएम कार्ड और शादी का प्रमाण पत्र लेकर फरार हो गया। बाद में यह भी खुलासा हुआ कि जिसे भास्‍कर अपनी बेटी बता रहा था, असल में वह उस लड़की को शादी करने के लिए लाया था। उस लड़की के साथ भास्‍कर ने अश्‍लील हरकत की और वह भाग गई। हालांकि, पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद वह थाने में पेश हुआ और समझौता करने की गुजारिश करने लगा। पुलिस ने शनिवार को पीडि़ता के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं और अब 18 दिसंबर को मामले की दोबारा सुनवाई होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+