शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, यातायात प्रभावित, ठिठुर रहे हैं लोग

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बर्फबारी होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर के कारण बुधवार को ठंड में बढ़ोतरी हुई।

लखनऊ। पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 26 ट्रेनें लेट चल रही हैं और 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, तो वहीं यूपी कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।गुलमर्ग-शिमला में हुई बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे, मौसम हुआ आशिकाना

शीतलहर का असर तेज

मौसम विभाग के मुताबिक बीते पांच दिनों में हिमाचल-कश्मीर-उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है। उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुष्क मौसम के अगले 48 घंटों के बने रहने के दौरान रात के तापमान में आगे और गिरावट आ सकती है।

15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बर्फबारी होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर के कारण बुधवार को ठंड में बढ़ोतरी हुई। लखनऊ के सुबह के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। ठंड के कारण सभी स्कूलों को राजधानी में 15 जनवरी तक बंद रखने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+