Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली: जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना संक्रमित , 24 घंटे में 67 नए केस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को एक ही परिवार से 26 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्थानीय प्रशासन और दिल्ली सरकार में हड़कंप मच गया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 67 नए कोरोना संक्रमण के केस सामने आई हैं। हांलाकि यह पिछले तीन दिनों में संक्रमित मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम को कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान राजधानी में कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा हुई।

Recommended Video

    Corona Delhi : Arvind Kejriwal बोले, Jahangirpuri में एक ही परिवार के 26 Infected | वनइंडिया हिंदी
     26 of a family test positive for coronavirus in Delhis Jahangirpuri

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी मामले जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक से नए मामले आए हैं। सी-ब्लॉक को पहले से ही कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है। पिछले दिनों एक महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी, ये सभी लोग उसी के संपर्क में आए थे। मृतक महिला के परिवार को पहले से ही क्वारंटाइन किया जा चुका है। जिला प्रशासन के अधिकारी ने यह सूचना दी है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2274 सैंपल के टेस्ट में कल 67 नए मामले सामने आए है। पिछले दो तीन दिनों में कोरोना का मामला कम हुआ है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मामले और भी कम होंगे। केजरीवाल ने कहा कि, किसी भी डॉक्टर, नर्स, सैनिटेशन वर्कर या लैब टेक्निशियन की अगर कोरोना के मरीज का इलाज करने या उसके संपर्क में आने से मौत होती तो दिल्ली सरकार उसे 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी।

    उन्होंने कहा कि, कई अन्य लोग भी हैं जो कोरोना के मरीजों की देखभाल में लगते हैं, पुलिस, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर, टीचर आदि। अगर किसी को कोरोना का संक्रमण होता है तो आर्थिक मदद ऐसे सभी परिवारों को बढा़ई जाएगी। दिल्ली में अभी तक कुल 1707 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिसमें कि 67 मरीज शुक्रवार को आए। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 911 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 27 मरीज आईसीयू में रखे गए हैं जबकि छह को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+