कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल वर्षा 160 किमी दौड़ लगाकर कश्मीर से पहुंची द्रास
Kargil Diwas: 26 जुलाई से पहले ही पूरा देश कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाना शुरू कर चुका है और कारगिल में शहीद हुए योद्धाओं के सौर्य को सेल्यूट कर रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर शहीदों को भारतीय सेना की एक पूर्व महिला सैन्य अधिकारी ने अनोखी श्रद्धांजलि अपिर्त की। लेफ्टिनेंट कर्नल वर्षा राय (रिटायर्ड ) ने श्रीनगर से द्रास तक 160 किलोमीटर की दौड़ पूरी की है। श्रीनगर से द्रास सेक्टर में कारगिल युद्ध स्मारक तक दौड़ीं।
कर्नल वर्षा राय ने चार दिनों में दौड़ पूरी की। द्रास में पहुंचने के बाद वर्षा ने कहा "मैंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे बहादुरों के सम्मान में दौड़ लगाई।"

लेफ्टिनेंट कर्नल वर्षा राय के पति कश्मीर में सेना के अधिकारी हैं, श्रीनगर से द्रास सेक्टर में कारगिल युद्ध स्मारक तक दौड़ीं। दौड़ 19 जुलाई को शुरू हुई और 22 जुलाई को समाप्त हुई। उनके साथ चिनार वारियर्स मैराथन टीम भी थी। दौड़ पूरी होने पर, उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कर्नल राय औसतन 40 किलोमीटर प्रतिदिन दौड़ती थी। श्रीनगर से शुरू करने के बाद, वह दूसरे दिन वुसन चली गई, जहां से वह 9,000 फीट की ऊंचाई पर सोनमर्ग तक दौड़ी। तीसरे दिन उसने श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11649 फीट ऊँचे ज़ोजिला दर्रे को पार किया, जो कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ता है, और चौथे दिन द्रास में स्मारक पर पहुँचने से पहले मतायेन पहुंची।
उन्होंने कहा "इस दौड़ में मेरे शरीर को जो शारीरिक पीड़ा सहनी पड़ी, वह युद्ध के दौरान हमारे सैनिकों द्वारा झेली गई कठिनाइयों की तुलना में बहुत कम है। इस दौड़ के माध्यम से मेरा उद्देश्य हमारे सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।"
व्यक्तिगत संबंध
उन्होंने याद करते हुए कहा, "जब कारगिल युद्ध शुरू हुआ था, तब मैं कक्षा 7 में थी और मेरे पिता कर्नल केशव राय, जो 10 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे, अपनी पूरी यूनिट के साथ रातों-रात (सीमा पर) चले गए थे।" "हमारे जैसे फौजी परिवारों के लिए, उसके बाद जो कुछ हुआ, वह अनिश्चितता, नुकसान और निराशा के दिन थे। यह दौड़ मेरे लिए सिर्फ़ एक निजी यात्रा नहीं थी, बल्कि उन सैनिकों की अदम्य भावना को श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।"
लेफ्टिनेंट कर्नल वर्षा राय चौथी पीढ़ी की सेना अधिकारी हैं। उनके परदादा मिलिट्री क्रॉस प्राप्तकर्ता थे। उन्हें मार्च 2010 में चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से आर्मी सर्विस कोर में कमीशन मिला था, जहाँ उन्हें गढ़वाल मेडल (अकादमिक में स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया गया था।
आगामी स्मरणोत्सव












Click it and Unblock the Notifications