Delhi: 25 साल के CA ने मुंह किया सील फिर शरीर में जहरीली गैस भरकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

Delhi: दिल्ली के बाराखंभा इलाके में एक होटल के कमरे में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) धीरज कंसल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन धीरज द्वारा आत्महत्या के लिए चुने गए तरीके ने सबको चौंका दिया है।

हीलियम से सुसाइड का पहला मामला

पुलिस के अनुसार, 25 साल के धीरज ने अपनी जान लेने के लिए हीलियम गैस का इस्तेमाल किया है। उसने एक पाइप के जरिए अपने मुंह में हीलियम गैस भरी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में हीलियम गैस से आत्महत्या का यह पहला मामला सामने आया है। धीरज मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था और फिलहाल महिपालपुर के एक पीजी में रह रहा था।

Delhi

होटल में की आत्महत्या

यह घटना 28 जुलाई, 2025 को हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल का गेस्ट चेकआउट नहीं कर रहा है और कमरे से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस, FSL और दमकल विभाग की टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर धीरज का शव बेड पर पीठ के बल पड़ा हुआ था। उसके मुंह में हीलियम सिलेंडर से जुड़ी एक पाइप लगी थी।
पुलिस के मुताबिक, धीरज के चेहरे पर मास्क था और उसे प्लास्टिक से लपेटा गया था, जिसे गर्दन के पास सील किया गया था। कमरे से सिलेंडर, मास्क और मीटर लगा हुआ उपकरण भी बरामद हुआ है।

'मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है मौत'

जांच में पता चला कि धीरज ने 20 से 28 जुलाई तक Air BNB पर बंगाली मार्केट स्थित एक फ्लैट किराए पर लिया था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और यह उसके जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। उसने लोगों से उसकी मौत पर दुखी न होने की भी अपील की है।

पिता की मौत और मां ने की दूसरी शादी

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि धीरज के पिता का निधन 2003 में हो गया था और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। उसका कोई भाई या बहन नहीं है। हीलियम गैस से आत्महत्या करने का तरीका घातक माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में ऑक्सीजन की जगह ले लेती है, जिससे व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो जाती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+