दिल्ली: सूटकेस में मिला लड़की का शव, हाथ पर बना हुआ है 'मोहित' नाम का टैटू
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके की कोंडली नहर के पास सूटकेस में 25 साल की लड़की का शव मिला है। अपराधियों ने लड़की के चहरे के बुरी तरह के कुचल दिया है। जिससे उसके शव की शिनाख्त ना हो पाए। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात महिला के दाहिने हाथ पर हिन्दी में 'मोहित' नाम का टैटू बना हुआ है। सूटकेस में बंद युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार रात कोंडली नहर के पास एक ऑटो सवार राहगीर ने सूटकेस पड़ा हुआ देखा था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी कि नहर के पास एक लावारिश बैग पड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने सूटकेस को खोला तो उसमें लड़की का शव देखकर उनके होश उड़ गए। युवती के चेहरे पर किसी धारधार हथियार से वार किया हुआ है, शव के पास से पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे महिला की पहचान हो सके।
पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास है। उसके हाथ पर मोहित नाम का टैटू बना हुआ था। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) पंकज सिंह ने कहा कि शव पर गहरे जख्म के निशान हैं। शव की पहचान मिटाने के लिए क़ातिल ने चेहरे पर कई वार किए है। पुलिस केस दर्जकर जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications