कर्नाटक: बेंगलुरु में KSRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल, 4 की हालत गंभीर

बेंगलुरु, 09 मई। कर्नाटक के बेंगलुरु के केंगेरी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक केएसआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 25 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि बस मदिकेरी से बेंगलुरु आ रही थी और उसमें 45 यात्री सवार थे। इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बेंगलुरु के डीएसपी डॉ संजीव पाटिल ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी का पर्याप्त रूप से इलाज भी हो रहा है।

बेंगलुरु में KSRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल

आपको बता दें कि हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े तो भयभीत करने वाले हैं। साल 2020 की एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में 3,74,397 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था।

दिल्ली का पहला स्थान

बता दें कि सड़क हादसों में दिल्ली का पहला स्थान है। इन सड़क हादसों में सत्तर प्रतिशत कारण तेज गति में वाहन चलाना, नशे में गाड़ी चलाना या फिर यातायात के नियमों का पालन नहीं करना रहा है। लापरवाही से ड्राइव करने के मामले साल 2020 में 1.30 लाख, साल 2019 में 1.60 लाख और साल 2018 में 1.66 लाख थे। हालांकि साल 2020 में रोड एक्सीडेंट के केस साल 2019 से कम थे। साल 2019 में 4,21,104 लोग सड़क दुर्घटना में मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+