यूपी में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 25 लोगों की मौत

लखनऊ। मॉनसून के आखिरी दिनों में भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिले भारी बारिश की चपेट में हैं। पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ आ चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं। राज्य में अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के कारण 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बारिश का कहर शनिवार को भी जारी है।

25 people died due to heavy rainfall in uttar pradesh

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रभावित जिलों के प्रशासन ने शनिवार को भी इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर,बलिया और कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है।

शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि सीएम योगी ने बारिश प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इलाकों का दौरा करें और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने का काम करें। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि वो भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रु की आर्थिक मदद सुनिश्चित कराएं। साथ ही घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करें।

बारिश प्रभावित जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को शनिवार को भी बंद रखने का निर्देश जारी किया है। मिर्जापुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा भेजा शहर कोतवाली के घंटाघर इलाके में हुआ। शुक्रवार को बारिश के कारण चंदौली में नियमताबाद ब्लॉक के बरौली गांव में एक झोपड़ी के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+