Coronavirus: मरकज बिल्डिंग में मौजदू रहे 24 लोग पाए गए पॉजिटिव, सीएम केजरीवाल ने बुलाई हाई लेवल बैठक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लेने वालों के कारण सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां से 860 लोगों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया था। अब खबर आई है कि 24 लोगों का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

'स्क्रीनिंग चल रही है'

'स्क्रीनिंग चल रही है'

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां 1500-1700 के आसपास लोग हैं। 1033 लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें से 334 लोगों को अस्पताल और 700 के करीब लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। स्क्रीनिंग चल रही है। मरकज में ठहरे 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।'

'उन्होंने बहुत ही बड़ा अपराध किया है'

'उन्होंने बहुत ही बड़ा अपराध किया है'

उन्होंने आगे कहा, 'जो आयोजक हैं उन्होंने बहुत ही बड़ा अपराध किया है। पूरे देश और दिल्ली के अंदर आपदा और महामारी रोग एक्ट लागू था। मैंने खुद लेफ्टिनेंट गवर्नर को इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। दिल्ली सरकार ने इन लोगों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दे दिया है।'

सीएम आवास पर उच्च-स्तरीय बैठक

सीएम आवास पर उच्च-स्तरीय बैठक

निजामुद्दीन में स्थित मरकज भवन के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक चल रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। बता दें दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान समते कई देशों के करीब 2500 से अधिक लोगों ने 1 से 15 मार्च तक तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लिया था।

1,400 लोग यहां रुके हुए थे

1,400 लोग यहां रुके हुए थे

जानकारी के मुताबिक 1 मार्च और 14 मार्च के बाद भी 1,400 लोग यहां रुके हुए थे। बीते दिन सोमवार को निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना में कोरोना वायरस से मौत हो गई। वहीं अंडमान में 10 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इन 10 में 9 लोग वह हैं जो दिल्ली की मरकज में शामिल हुए थे। 10वीं संक्रमित महिला भी इन्हीं में से एक पत्नी है जो दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+