भारत के पक्ष में है 24 देशों के लोगों की राय, पीएम मोदी को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया: सर्वे
भारत जी-20 समिट में दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इस बीच नया सर्वे सामने आया है जिसमे भारत को लेकर दुनियाभर में सकारात्मक रुख है। हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर की ओर से एक सर्वे किया गया है जिसमे कहा गया है कि 23 देशों में लोगों की राय भारत को लेकर सकारात्मक है।
तकरीबन 46 फीसदी वयस्क लोगों ने अपनी राय भारत के पक्ष में दी है। जबकि 34 फीसदी ने भारत के पक्ष में राय नहीं दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो वह अभी भी लोगों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। सर्वे में पीएम मोदी को लेकर मिलीजुली राय है।

12 देशों के लोगों ने पीएम मोदी को लेकर अपनी राय जाहिर की है, जिसमे 37 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें पीएम मोदी पर भरोसा है, जबकि 40 फीसदी लोगों का राय इससे जुदा है।
इजराइल की बात करें तो यहां 71 फीसदी लोगों ने भारत के पक्ष में अपनी राय दी है। वहीं केन्या, नाइजीरिया, यूके के लोगों ने भी भारत को लेकर सकारात्मक राय दी है। 10 में से तकरीबन 6 लोगों ने भारत के पक्ष में अपनी राय दी है।
दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो यहां के लोगों की राय थोड़ी अलग है। तकरीबन पचास फीसदी लोगों ने भारत के पक्ष में अपनी राय नहीं दी है। 36 फीसदी लोगों ने भारत को लेकर बिल्कुल नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। नीदरलैंड और स्पेन के लोगों ने भी भारत के पक्ष में राय नहीं दी है।
इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले 40 फीसदी लोगों को वैश्विक मामलों के लिहाज से पीएम मोदी में भरोसा नहीं है, जबकि 37 फीसदी लोगों का मानना है कि उन्हें पीएम मोदी पर थोड़ा भरोसा है।
जापान, केन्या और नाइजीरिया के लोगों ने पीएम मोदी पर विदेश नीति को लेकर भरोसा जताया है। तकरीबन 60 फीसदी केन्या के लोगों ने पीएम मोदी के पक्ष में अपनी राय दी है।
ब्राजी और मैक्सिको के तकरीबन 50 फीसदी लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा नहीं है। अर्जेंटीना, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, अमेरिका के लोगों में पीएम मोदी पर कम भरोसा है।











Click it and Unblock the Notifications