Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पांच साल में हो गया खेल, YSRCP से जितनों ने बदला था पाला, उतने पर ही अटक गए बाबू

अमरावती: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 302 सीट जीत ली हैं और 1 सीट पर लीड कर रही है। पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने दोबारा अपने दम पर बहुमत हासिल करके इतिहास रच दिया है। लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए थे। आंध्र प्रदेश में इनमें से एक ऐसा ही राज्य था। यहां टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को तगड़ा झटका लगा है। टीडीपी को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में भी तगड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की इन चुनाव में एतकरफा जीत हुई है।

टीडीपी को 3 सीट पर समेटा

टीडीपी को 3 सीट पर समेटा

जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने आध्र प्रदेश में नायडू को करारी शिकस्त दी है। लोकसभा चुनाव में टीडीपी को मात्र 3 सीटों पर सिमटना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ वाईएसआर कांग्रेस का तूफान दक्षिण भारत के तटीय राज्य में आया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक उनकी पार्टी 22 सीट जीत चुकी है और एक सीट पर आगे आगे है। कांग्रेस का तो राज्य में सफाया हो गया है। राज्य में कुल 25 सीटें हैं।

विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस को भारी बहुमत

विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस को भारी बहुमत

आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भी वाईएसआर कांग्रेस की सूनामी देखने को मिली। उनकी पार्टी ने 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीट जीत ली हैं और एक सीट पर वो आगे चल रही है। वहीं दूसरी तरफ टीडीपी 23 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक टीडीपी 22 सीटें जीत चुकी है और दो पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस को यहां तगड़ा झटका लगा है और उसका खाता भी नहीं खुला है। वहीं जनसेना पार्टी ने बची 1 सीट पर जीत हासिल की है।

YSRCP के बागियों की वजह से TDP का रिकॉर्ड

YSRCP के बागियों की वजह से TDP का रिकॉर्ड

आंध्र प्रदेश के चुनावों में टीडीपी की तरफ से अनोखा रिकॉर्ड बना। साल 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद आंध्र प्रदेश में कई सांसदों और विधायकों ने जगन मोहन रेड्डी का साथ छोड़ा। वाईएसआर कांग्रेस के 23 विधायकों और 3 सांसदों ने इस दौरान टीडीपी का दामन थामा। लेकिन साल 2019 के चुनाव में इनकी वजह से टीडीपी के नाम अनोखा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। टीडीपी की विधानसभा चुनाव में 23 सीटें आई है और 23 वाईएसआर कांग्रेस के विधायक ही टीडीपी में आए थे। इसी तरह 3 सीटें उसे लोकसभा चुनाव 2019 में मिल रही हैं, उतने ही सासंद वाईएसआर कांग्रेस ने नायडू की पार्टी में आए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+