रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर अकेले लड़के से रेप और लूट
युवक ने बताया कि दोनों हमलावरों की उम्र करीब 30 साल के आसपास थी। घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
लंदन। इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर में एक युवक से रेप और लूट का मामला सामने आया है। युवक ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि उसके साथ दो लोगों ने रात में जबरदस्ती की।

शिकायत में 23 वर्षीय युवक ने बताया कि बुधवार रात में करीब 4:30 बजे के आसपास दो लोगों ने उसका पीछा किया और सुनसान सड़क पर पहले उसके साथ रेप किया फिर उसकी घड़ी और अंगूठी छीनकर भाग गए।
युवक ने बताया कि दोनों हमलावरों की उम्र करीब 30 साल के आसपास थी। घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज से सबूत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा, 'हम पीड़ित युवक की पूरी मदद कर रहे हैं। उसने घटना का खुलासा कर काफी बहादुरी दिखाई है। हम उसके साहस को और बढ़ाएंगे।' पुलिस ने आरोपियों के संबंध में जानकारी को लेकर हेल्पलाइन भी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications