तब्लीगी जमात के 2200 विदेशी सदस्य भारत में बैन, इतने साल का लगा प्रतिबंध
भारत में प्रवेश नहीं कर सकते तब्लीगी जमात के 2200 विदेशी नागरिक, 10 साल के लिए लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के पहले चरण में सामने आया तब्लीगी जमात का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में सरकारी दिशानिर्देशों को ताक पर रखते हुए एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें देश-विदेश से हजारों की संख्या में तब्लीगी जमात के सदस्यों ने भाग लिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई करते हुए तब्लीगी जमात के 2200 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को भारत में बैन कर दिया है। ये नागरिक अब अगले 10 वर्ष तक भारत में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
Recommended Video

पहले से ब्लैकलिस्ट थे 2200 विदेशी नागरिक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन विदेशी नागरिकों को पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। गौरतलब है कि सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघर करते हुए निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के हजारों सदस्यों ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिससे देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपने एक बयान में कहा था कि तब्लीगी जमात के सदस्यों की वजह से देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला।
#UPDATE More than 2,200 blacklisted foreign nationals banned for 10 years from travelling to India for their involvement in Tablighi Jamaat activities: Government Sources https://t.co/9b4t5QpkSt
— ANI (@ANI) June 4, 2020
तब्लीगी जमात का हेड मौलान साद फरार
निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात का हेड मौलान साद अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद से ही वह फरार चल रहा है, दिल्ली पुलिस ने कई बार उसके खिलाफ नोटिस भी जारी किया है। इस दौरान मौलाना साद ने कई बार ऑडियो क्लिप जारी कर अपनी बेगुनाही का दावा किया और लोगों से अपील की कि वह कोरोना वायरस संकट में अपने घरों पर ही नमाज पढ़े। मौलाना साद ने खुद के भी होम क्वारंटाइन में होने की बात कही थी। पुलिस अभी भी उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

मौलाना साद और 8 अन्य के खिलाफ केस दर्ज
बता दें कि निजामुद्दीन मरकज मामले में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इसके अलावा मरकज से जुड़े 18 लोगों को क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर जांच से जुड़ने को कहा है। वहीं ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मौलाना साद के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी ने मौलाना साद और 8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

15 करोड़ तब्लीगी जमात के सदस्य
दरअसल तब्लीगी जमात की स्थापना एक बड़े धार्मिक आंदोलन के लिए की गई थी। दुनिया के 213 देशों में इस जमात के लोग बताए जाते हैं, जो समय-समय पर इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए दुनियाभर का रुख करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस वक्त दुनिया भर में इस जमात के करीब 15 करोड़ सदस्य हैं, जिनमें पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर जैसे लोग भी शामिल हैं। इस जमात में शामिल हुए कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि कई लोगों की मौत भी हो गई है।
यह भी पढ़ें: Covid-19 पेशेंट्स के संपर्क में आए योगी के मंत्री सुरेश खन्ना हुए होम क्वारंटाइन, होगा कोरोना टेस्ट
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications