कोरोना वायरस: मुंबई शहर में आज 218 नए केस, 10 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। मुंबई में आज (शुक्रवार) कोरोना वायरस से संक्रमण के 218 नए केस सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया है कि मुंबई शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 993 हो गई है। मुंबई में अब तक कुल 64 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है।

cases rises to 993

Recommended Video

    Coronavirus का आंकड़ा 6 हजार के पार, 24 घंटे में 678 New Cases और 33 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहरों में शामिल है। मुंबई में बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से संक्रमण फैल रहा है। महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में भी संक्रमण के चलते स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 1364 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में अब तक 97 मौत इससे हुई हैं। ये किसी भी दूसरे राज्य से ज्यादा हैं।

    पूरे देश की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से संक्रमण के 896 नए केस सामने आए हैं और 37 मौतें हुई हैं। भारत में एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के मामलों में में ये सबसे बड़ा उछाल है। देश में कोरोना वायरस के 6761 केस हो गए हैं। इनमें से 6039 का इलाज चल रहा है और 516 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं अब तक देश में 206 मौत कोरोना से हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 48 घंटे में देश में 1487 नए केस आए हैं।

    कोरोना वायरस से दुनिया में 16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वायरस के कारण अब तक 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 355,983 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अमरीका में कोरोना वायरस से कुल 466,299 लोग संक्रमित है। संक्रमण की वजह से 16,686 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+