'अब 2026 में बंगाल की बारी', दिल्ली में AAP की करारी हार के बाद ममता बनर्जी को किसने दी चेतावनी?
Mamata Banerjee: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं और भाजपा को 48 सीटें मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। AAP को मात्र 22 सीटें मिली है। दिल्ली में मिली पार्टी की मिली बड़ी जीत से उत्साहित बंगाल बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को बड़ी चेतावनी दे दी है।
सुवेंदु अधिकारी ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत हमारी है...अब 2026 में बंगाल की बारी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अगला राज्य होगा जहां भगवा पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी।

सुवेंद्र अधिकारी का यह बयान दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही अब बंगाल में भी बदलाव का समय आ गया है। अब दिल्ली की तरह बंगाल में भी भाजपा की लहर चलेगी और राष्ट्रवादी सरकार बनेगी। सुवेंदु अधिकारी कहा कि यह भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति के अंत की शुरुआत है।
कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता से किए वादों के साथ धोखा किया और भ्रष्टाचार में लिप्त रही, जिसका जवाब दिल्ली की जनता ने दे दिया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी भाजपा का लक्ष्य ममता बनर्जी के शासन को समाप्त करना है, जो 2011 से सत्ता पर काबिज हैं। 288 सीटों वाले इस पूर्वी राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं।
आम आदमी पार्टी प कटाक्ष करते हुए सुवेंद्र अधकारी ने कहा कि यह दिल्ली में 'आप-दा' (AAP) का अंत है और राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले बंगाली लोगों ने भाजपा को वोट दिया। कहा कि लोगों ने उन्हें (आप) करारा जवाब दिया है। केवल प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ही दिल्ली का गौरव वापस ला सकते हैं और इसे एक स्वच्छ शहर बना सकते हैं।
मैंने दिल्ली के बंगाली बहुल इलाकों में प्रचार किया, लेकिन बुनियादी ढांचे की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। भाजपा ने दिल्ली के अधिकांश बंगाली बहुल इलाकों में आसान जीत देखी। उन्होंने दिल्ली में भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और इसे आप के खिलाफ निर्णायक जनादेश बताया।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली में बंगाली समुदाय को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। सुवेंदु अधिकारी ने इस दौरान कहा कि अब बंगाल में भी बदलाव का समय आ गया है।
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की तरह बंगाल में भी भाजपा की लहर चलेगी और राष्ट्रवादी सरकार बनेगी। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से अपील की कि पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाए, ताकि तृणमूल कांग्रेस की सरकार द्वारा की जा रही धांधली और पुलिस के दुरुपयोग को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें: BJP Delhi Election Results: दिल्ली में दो-तिहाई बहुमत के बाद BJP के सामने आगे क्या होंगी 5 बड़ी चुनौतियां?












Click it and Unblock the Notifications