2019 लोकसभा चुनाव: केसीआर ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, तीसरे मोर्चे की कवायद तेज

कोलकाता। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। इसी के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए से अलग तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर भी कवायद जारी है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव खास तौर से तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुट गए हैं। यही वजह है कि उन्होंने सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भी मुलाकात की। उनकी पूरी कोशिश यही है कि गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी दलों को एकजुट किया जा सके।

चंद्रशेखर राव बोले- बहुत जल्द हम पूरे प्लान के साथ सामने आएंगे

चंद्रशेखर राव बोले- बहुत जल्द हम पूरे प्लान के साथ सामने आएंगे

तेलंगाना के सीएम और टीआरएस चीफ के चंद्रशेखर राव ने कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात की। बैठक के बाद दोनों नेता मीडिया के सामने आए। इस दौरान तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने बताया कि हमारी बातचीत लगातार चल रही है और आगे भी जारी रहेगी, बहुत जल्द हम पूरे प्लान के साथ सामने आएंगे। हमने अलग-अलग मुद्दों पर बात की है। मैं अपना प्रयास जारी रखूंगा।

तीसरे मोर्चे को लेकर बैठक का दौर जारी

तीसरे मोर्चे को लेकर बैठक का दौर जारी

बता दें कि इससे पहले दोनों नेताओं की मार्च में भी एक मुलाकात हुई थी। उस समय भी चंद्रशेखर राव कोलकाता आए थे। सोमवार को ममता बनर्जी से मुलाकात के पहले केसीआर ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नवीन पटनायक ने कहा कि वो फेडरल फ्रंट में शामिल होने पर विचार करेंगे।

2019 को लेकर बनाई जा रही खास रणनीति

2019 को लेकर बनाई जा रही खास रणनीति

नवीन पटनायक और ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अब चंद्रशेखर राव की योजना कई और विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मिलने की है। जानकारी के मुताबिक केसीआर बीएसपी अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे। वहीं ममता बनर्जी भी तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटी हैं और लगातार अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रही है। शुक्रवार को ममता बनर्जी से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने कोलकाता में मुलाकात की। इससे पहले अगस्त में ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+