यूपी पुलिस का सिरदर्द बन चुका इनामी अपराधी अंशु गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए काफी समय से सिरदर्द बना रहा अंशु दीक्षित अखिरकार शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अंशु पर मध्यप्रदेश और उप्र पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। एडिशनल एसपी (एसटीएफ) अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि सीतापुर निवासी अंशु दीक्षित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था।

uttar pradesh

उसकी गिरफ्तारी पर उप्र पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 27 अक्टूबर 2013 को अंशु ने मप्र और एसटीएफ की टीम पर गोली चला दी थी। इस गोलीबारी में एसटीएफ के दरोगा संदीप मिश्र और भोपाल क्राइम ब्रांच का सिपाही राघवेंद्र पांडेय घायल हो गए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने अंशु की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

शुक्रवार सुबह एसटीएफ को सूचना मिली कि अंशु गोरखपुर में मौजूद है और वहां से नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की मदद से उसकी घेराबंदी की। गोरखनाथ इलाके में थोड़ी देर मुठभेड़ चली और उसी दौरान अंशु को गिरफ्तार कर लिया गया। अंशु के पास से 9 एमएम की पिस्टल और अन्य सामान मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+