राहुल गांधी का चुनावी लॉलीपॉप: अगले 5 साल में 10 करोड़ को देंगे रोजगार

 Rahul Gandhi
औरंगाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां मंगलवार को कहा कि अगले पांच वर्षो में 10 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य के लिए 'बिहार मॉडल' की जरूरत है न कि 'गुजरात मॉडल' की। उन्होंने दावा किया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के गुजरात मॉडल का गुब्बारा भी 'इंडिया शाइनिंग' की तरह फूट जाएगा। बिहार के औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने राजग और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

अपने तय समय से करीब दो घंटे देर से पहुंचे राहुल ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने अगले पांच वर्षो में 10 करोड़ बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की योजना बनाई है। 'बातें कम और काम ज्यादा' करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "गरीब व्यक्ति मजदूरी करता है और जब उसे चोट लगती है तो उसके लिए अस्पताल के दरवाजे बंद रहते हैं। हम लोगों को स्वास्थ्य और दवाई का अधिकार देने वाले हैं।

लोगों को पेंशन का अधिकार और घर दिया जाएगा। अब हम छत का भी अधिकार देने वाले हैं।" उन्होंने कहा कि बिहार को बिहार मॉडल की जरूरत है, गुजरात मॉडल की नहीं। बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है यहां के लोगों को शक्ति देने की। शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोगी दल महाराष्ट्र में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की पिटाई करते हैं। वे हिंसा फैलाने में विश्वास करते हैं और हम प्यार देने में।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब जब वे भाजपा से अलग हो गए तो कई सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब गुजरात में दंगे हो रहे थे तब वे केंद्र में मंत्री थे, उस समय वे क्यों नहीं सवाल उठाए? राहुल ने कहा कि नीतीश शासन में विकास की कई बातें हो चुकी हैं परंतु क्या एक भी बेरोजगार युवक को रोजगार मिल सका? उन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि यहां के अमीर लोगों के नाम गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) की सूची में होता है, जबकि गरीबों का नाम गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) की सूची में होता है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस गरीबों को अधिकार दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "भोजन का अधिकार हमने दिया। भाजपा की जहां सरकार है, उन्हें वहां भ्रष्टाचार नहीं दिखता है परंतु जहां कांग्रेस की सरकार है वहां भ्रष्टाचार दिखता है।" राहुल ने लोगों से अगले चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
औरंगाबाद से कांग्रेस ने निखिल कुमार को प्रत्याशी बनाया है जो केरल के राज्यपाल थे। बिहार में कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+