अटल के गढ़ में रोचक हुआ चुनावी जंग, राजनाथ के खिलाफ 'आप' ने जावेद जाफरी को उतारा

इस सीट से कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी भी उम्मीदवार हैं। इस सीट पर काफी दिनों से पार्टी के अंदर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री की थी, लेकिन वे टिकट पाने की रेस हार गए हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक इलियास आजमी भी टिकट चाह रहे थे और इसी वजह से उन्होंने लखीमपुर खीरी से अपना टिकट भी वापस किया था।
जानकारों का मानना है कि जावेद जाफरी को टिकट देकर पार्टी ने इलियास के बवाल से बचने की कोशिश की है। मुस्लिम समुदाय के कुछ धर्मगुरुओं ने भी आप के नेताओं से अनुरोध किया था कि वे यहां से मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारें। आखिरकार पार्टी ने बॉलीवुड स्टार जावेद जाफरी के नाम की घोषणा कर दी। जावेद जाफरी के नाम का फैसला दिल्ली में आप की पॉलीटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications