शैलजा, संजय सिंह कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री शैलजा हरियाणा से पार्टी की प्रत्याशी होंगी।पार्टी ने कहा है कि संजय सिंह और पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष भुबनेश्वर कलिता असम से प्रत्याशी होंगे।
यह अनुमान जाहिर किया जा रहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हरियाणा से प्रत्याशी बनाया जाएगा।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके संजय सिंह का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के परंपरागत क्षेत्र अमेठी में अच्छा असर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications