'2000 के नोट में चिप...' के बाद वायरल हुआ एंकर श्वेता सिंह का एक और Video, बताई पुराने वीडियो की पूरी कहानी
Anchor Sweta Singh new video: श्वेता सिंह ने बताया है कि उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, दरअसल वो पूरे वीडियो का एक बहुत छोटा सा हिस्सा था।

8 नवंबर 2016 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया, तो अच्छे-अच्छों के तोते उड़ गए। 500-1000 के पुराने नोट बंद हो गए और मार्केट में 500 के साथ 2000 रुपए का नया नोट आ गया। लेकिन, ये नए नोट अकेले नहीं आए, बल्कि इनके साथ ही कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए, जो आज तक लोगों के जहन में मौजूद हैं। इन्हीं में से एक था न्यूज चैनल 'आज तक' की एंकर श्वेता सिंह का वीडियो।
इस वीडियो में श्वेता सिंह को ये बताते हुए देखा गया कि 2000 रुपए के नोट में एक ऐसी नैनो टेक्नोलॉजी जीपीएस का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अगर कोई इन नोटों को ज्यादा संख्या में जमा करेगा, जो इनकम टैक्स विभाग के पास सिग्नल चला जाएगा। ये वीडियो शायद नोटबंदी से जुड़ा सबसे ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो था। लेकिन, अब श्वेता सिंह का एक और वीडियो आया है, जिसमें वो बता रही हैं कि आखिर उस वीडियो का सच क्या था।
वायरल वीडियो पर श्वेता सिंह ने क्या कहा?
दरअसल सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह का जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स उनसे उनके पूराने वीडियो पर सवाल पूछ रहा है। इस शख्स का नाम है सिमाब अख्तर। पढ़िए, श्वेता सिंह के नए वीडियो की पूरी बातचीत...
सिमाब अख्तर- आपने कहा कि 2000 रुपए के नोट में चिप है?
श्वेता सिंह- मैंने नहीं कहा।
सिमाब अख्तर- रिपोर्ट है आपकी, आपके चैनल पर चला है, आपका चेहरा था।
श्वेता सिंह- क्या वीडियो पर आजतक का लोगो लगा है, माइक है? फिर रिपोर्ट कैसे हो गई। मैं आपके ऊपर केस कर सकती हूं।
सिमाब अख्तर- हम पत्रकारिता के छात्र हैं और 140 करोड़ लोगों से जुड़ा वो मुद्दा था। तो हम पूछ रहे हैं उसी पर
श्वेता सिंह- आपने 45 मिनट का वीडियो देखा था या 45 सेकंड का?
सिमाब अख्तर- 45 सेकंड का देखा है।
श्वेता सिंह- वो पूरा वीडियो 45 मिनट का है, उसे पूरा देखिए और फिर बात कीजिए। उस वीडियो में मैं बता रही हूं कि ये वॉट्सऐप पर आया हुआ फॉर्वर्डेड मैसेज है। आपने पूरा वीडियो देखा नहीं और बस वो 45 सेकंड की वायरल क्लिप देख ली। पूरा वीडियो देखना चाहिए आपको।
देखिए वायरल वीडियो:-












Click it and Unblock the Notifications