नर्सों के बाद इराक से सकुशल वापस लौटे 200 भारतीय

air-india-iraq
नई दिल्ली। चारों ओर से हो रही नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना अब सराहना में बदलती दिख रही है। हिंसा प्रभावित इराक के नजफ से 200 और भारतीय इराक एयरवेज के विशेष विमान से आज तड़के स्वदेश लौट आए।

भारतीयों को लेकर आया विमान यहां तड़के 4 बज कर करीब 30 मिनट पर उतरा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अगले दो दिनों में करीब 600 और भारतीयों के इराक से वापस लौटेंगे की उम्मीद है।

एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइनों के विशेष विमानों से और यात्रियों के इराक से लौटने का सिलसिला जारी है। इराक एयरवेज के विमान को विदेश मंत्रालय ने किराये पर लिया था।

एयर इंडिया के विशेष विमान से बीते दिनों 46 भारतीय नर्सें स्वदेश लौटीं जिन्हें आईएसआईएस के उग्रवादियों ने इराक में बंधक बनाया था। हालांकि यह एक अलग बात है कि नर्सो के साथ बेहद मानवीय व्यवहार किया गया। इन नर्सों के साथ 137 अन्य लोग भी लौटे हैं जिनमें से 70 लोग इराक के उत्तरी शहर किरकुक से आए हैं।

लोगों को लेकर विमान मुंबई होते हुए कल कोच्चि पहुंचा। देश भर में हर्ष का माहौल है व मीडिया से लेकर मोदी विरोधी तक इस कदम को सरकार का सराहनीय कदम मान रहे हैं व निकट भविष्य में इस तरह की मजबूत पहल प्राथमिकता पर रहने की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+