पश्चिम बंगाल में बम और कट्टों का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में भारी मात्रा में देसी बम और कुछ देसी कट्टे बरामद हुए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार रात एक तलाशी अभियान के दौरान बेलसोर गांव में एक ठिकाने से ये विस्फोटक बरामद किए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हमने लगभग 200 देसी बम और कुछ देसी कट्टे जब्त किए हैं। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।"
पुलिस यह पता लगा रही है कि इस इस घटना और पिछले साल दो अक्टूबर को खग्रागढ़ (बर्दवान) में हुए बम विस्फोट की घटना के बीच कोई संबंध तो नहीं है, जिसमें बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के सदस्य शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications