तो क्या बिहार में इमरान हाशमी और सनी लियोनी का 20 साल का बेटा पढ़ रहा? एक्टर ने दिया जवाब,सोशल मीडिया पर Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और इमरान हाशमी इस समय एक अलग वजह से ही चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल बिहार के एक 20 साल के लड़के के माता-पिता के तौर पर दोनों का नाम सामने आया है। बिहार के धनराज महतो डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले कुंदन कुमार के एडमिट कार्ड पर पिता के नाम की जगह इमरान हाशमी उनके माता के नाम की जगह सनी लियोनी का नाम लिखा है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कुंदन का यह एडमिट कार्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इमरान हाशमी ने दिया जवाब

इमरान हाशमी ने दिया जवाब

यह कथित एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, खास बात यह है कि यह वायरल एडमिट कार्ड इमरान हाशमी तक पहुंच गया और उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इमरान हाशमी ने खुद इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं कसम खाता हूं कि यह मेरा लड़का नहीं है। जिस अंदाज में इमरान हाशमी ने यह जवाब दिया है, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

रेड लाइट एरिया को बताया पता

रेड लाइट एरिया को बताया पता

इस पूरी घटना की खास बात यह है कि छात्र के एडमिट कार्ड पर जो पता लिखा गया है वह रेड लाइट एरिया का है। पते पर चतुर्भुज लिखा है, जिसे शहर का रेड लाइट एरिया माना जाता है। एडमिट कार्ड पर छात्र का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का पता भी दर्ज है। इस मामले में यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर मनोज कुमार का कहना है कि संभव है कि किसी छात्र ने मजाक में ऐसी हरकत की हो, ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म को हमने सत्यापन के लिए भेजा है। अगर इस तरह का फॉर्म भरा गया है तो इसे रद्द किया जाएघा।

यूनिवर्सिटी एक्शन के मूड में

यूनिवर्सिटी एक्शन के मूड में

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। बीएम सेकेंड इयर में पढ़ने वाले छात्र के कथित एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट देखकर खुद यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसका यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसे कैसे हो गया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार राम कृष्ण ठाकुर ने कहा कि यह किसी की शरारत है, संभव है कि इस शरारत के लिए खुद छात्र ही जिम्मेदार हो। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+