पंजाब: श्रद्धालुओं से भरी ट्रक गहरी खाई में गिरी, 20 की मौत, 40 जख्‍मी

20 pilgrims killed in road accident
होशियारपुर। आधी रात को पंजाब का होशियारपुर जब गहरी नींद में सो रहा था उसी वक्‍त मातम ने दश्‍तक दे दी। एक भीषण सड़क हादसे में 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 श्रद्धालु घायल हो गये। सभी चिंतपूर्णी से मत्‍था टेककर वापस लौट रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

घायलों को इलाज के लिये अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां 4 लोगों की हालात नाजुक बताई जा रही है। हादसा श्रद्धालुओं से भरे मिनी ट्रक के 60 फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मिनी ट्रक हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी मंदिर से तीर्थयात्रियों को लेकर वापस पंजाब लौट रहा था, तभी होशियारपुर से 20 किलोमीटर दूर मंगुवल बैरियर के नजदीक अचानक ब्रेक फेल हो गया और ट्रक बेकाबू होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गयी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 6 लोगों ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जो ब्रेक फेल होने का दावा कर रहा है। जख्‍मी श्रद्धालुओं की मानें तो ट्रक तेज रफ्तार में था।

संतुलन बिगड़ने के बाद ड्राइवर घबरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के वक्त ट्रक में मौजूद लोग सो रहे थे। सभी मृतक कपूरथला जिले के भोलाथ इलाके के बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोगों की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है और राहत कार्य जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+