Modi New Cabinet: मोदी कैबिनेट में इस बार नहीं दिखेंगे ये बड़े चेहरे, 20 नेताओं की लिस्ट आई सामने, जानें नाम
Modi New Cabinet: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 से 70 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
हालांकि मोदी कैबिनेट में जिन सांसदों को जगह मिलेगी, उनके पास फोन के जरिए सूचना पहुंच गई है। लेकिन इस बार 20 चेहरे ऐसे भी हैं, जो पिछली मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल थे, लेकिन इस बार कैबिनेट में उनको मौका नहीं मिलने जा रहा है।

मोदी सरकार 2.0 में स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, अश्विनी चौबे सहित तमाम ऐसे कई बड़े ना थे, जिनके पास बेहद अहम जिम्मेदारियां थीं, लेकिन इस बार मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल से ये चेहरे गायब होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जानिए उन नेताओं के नाम, जो इस बार कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे।
जानिए कौन हैं वो नेता, जो कैबिनेट से रहेंगे दूर
- स्मृति ईरानी
- अनुराग ठाकुर
- राजीव चंद्रशेखर
- अश्विनी चौबे
- सुभाष सरकार
- राजकुमार रंजन सिंह
- अजय मिश्रा टेनी
- आरके सिंह
- अर्जुन मुंडा
- अजय भट्ट
- निशीथ प्रमाणिक
- जनरल वीके सिंह
- साध्वी निरंजन ज्योति
- जॉन बारला
- भारती पंवार
- मीनाक्षी लेखी
- रावसाहेब दानवे
- कपिल पाटिल
- भगवत कराड
- नारायण राणे
यह चेहरे होंगे पहली बार कैबिनेट में शामिल
अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित कई बड़े चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार इन नामों के अलावा नए चेहरों में शिवराज सिंह चौहान, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, भागीरथ चौधरी, सुरेश गोपी, रवनीत सिंह बिट्टू और मनोहर लाल खट्टर पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications