सूरत के कोचिंग सेंटर में आग से अब तक 20 की मौत, DNA से होगी मृतकों की पहचान, देखें Video

Recommended Video

    Surat के Takshshila Complex में भीषण Fire, बिल्डिंग से कूदे Students देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में शुक्रवार को तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग और धुएं से बचने के लिए कुछ छात्रों ने तीसरी और चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाई। आग की चपेट में आने से करीब 20 छात्रों की मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई सकते में हैं तो वहीं दूसरी ओर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

    DNA से होगी मृतकों की पहचान

    DNA से होगी मृतकों की पहचान

    यही नहीं मुख्यमंत्री ने आग के प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। तो वहीं इस आगजनी में मारे गए बच्चों के शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो जाने से अब उनका डीएनए टेस्‍ट होगा। माता पिता के डीएनए के साथ मैच कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे, इस मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।

    दिल दहलाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    सोशल मीडिया पर इस घटना की हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। वीडियो देखकर आपके कलेजा कांप उठेगा। इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ है उस बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर चलता है।

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    आग की खबर मिलते ही आग ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कई लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। घटना पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने गहरा दुख प्रकट किया है और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के लोगों से हर संभव मदद करने की कोशिश की है।

    तक्षशिला एपार्टमेंट

    गौरतलब है कि मामला सलथाना क्षेत्र में स्थित तक्षशिला एपार्टमेंट का है। जहां चौथी मंझिल पर स्थित ट्यूशन क्लास के एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि क्लास में मौजूद स्टूडेंट्स जान बचाने के लिए एक के बाद एक नीचे कूदने लगे।

    फायर ब्रिगेड की टीम बहुत लेट आई: लोगों का आरोप

    स्थानीय लोगों की सूचना पर 19 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम बहुत लेट से आई थी और इसी वजह से हादसा और विभत्स हो गया, अगर वो टाईम पर पहुंचती को शायद घटना इतनी भयानक ना होती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+