मतदान के दौरान सीपीएम-टीएमसी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, 20 जख्मी

सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को बकवास करार देते हुए इसके 11 कार्यकर्ताओं के गोलीबारी में घायल होने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी ने हालांकि, किसी के गोलीबारी में घायल होने की खबर का खंडन किया है और कहा कि हमें हारोवा में झड़प की सूचना मिली है जिसमें 20 लोगों के घायल होने की खबर है।
एक घायल ने बताया कि जब हमला हुआ तब माकपा के करीब 200 समर्थक ब्राह्मणचक गांव में मतदान करने जा रहे थे। अस्पताल में भर्ती की गई घायल महिला रूमा मंडल ने कहा कि हम मतदान केंद्र की तरफ जा रहे थे तभी तृणमूल के 30-40 कार्यकर्ताओं ने हम पर बंदूक सहित अन्य हथियारों से हमला किया।
तृणमूल ने माकपा को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। तृणमूल प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि हरोवा में माकपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष दीनबंधु मंडल घटना के लिए जिम्मेदार हैं, जिसमें हमारे 11 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications