मणिपुर में 20 सैनिक शहीद: सरकार ने एनआईए को सौंपा जांच का जिम्मा, पीएम ने बोला कायराना हरकत
इंफाल। आज मणिपुर का चंदेल जिला खून से लाल हो गया, आज आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला किया, जिसमें हमारे 20 वीर जवान शहीद हो गये, जबकि 11 जवान बुरी तरह से घायल भी है। हमला तब हुआ जब सेना की 6-डोगरा रेजीमेंट का एक दल सड़क अफने रेगुलर गश्त पर निकली थी जिन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।
आतंकवादियों ने सबसे पहले काफिले के चार वाहनों पर रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया। सेना का यह काफिला चंदेल से इंफाल की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि इस हमले में शहीद हुए ज्यादातर जवानों के शव जले हुए हैं।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को कायरत पूर्वक हरकत बताते हुए शहीदों को नमन किया है। इस घटना के तुरंत बाद होममिनिस्टर राजनाथ सिंह ने दिल्ली में बैठक की। इस मीटिंग में राजनाथ के अलावा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग शामिल हुए। जिसके बाद जिम्मा एनआईए को दिया गया है, इस कायराना हरकत की जिम्मेदारी दो उग्रवादी संगठनों-उल्फा (आई) और एनएससीएन (के) ने ली है।













Click it and Unblock the Notifications