'BJP के मेनिफेस्टो और मोदी के भाषण से 2 शब्द गायब हैं', घोषणा पत्र को लेकर राहुल-प्रियंका ने साधा निशाना
Rahul Gandhi on BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मोदी सरकार ने इस घोषणा पत्र में लोगों से कई वादे किए हैं। बीजेपी के घोषणा पत्र में राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं- महंगाई और बेरोजगारी।
राहुल गांधी ने कहा कि लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि INDIA का प्लान बिलकुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि 30 लाख पदों पर भर्ती होगी। हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश के युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। अब वो कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में 'रोजगार क्रांति' लाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा का "संकल्प पत्र" तो दिखावा है। इनका असली मेनिफेस्टो है 'संविधान बदलो पत्र'। गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।
याद रखिए, देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र बीजेपी पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरुआत में सबसे ऊपर के नेता पब्लिक के सामने संविधान की कसमें खाएंगे, मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं। बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे।
बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है। आज हम सबको एकजुट होकर भाजपा के 'संविधान बदलो मिशन' को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा। देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हराएंगे।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: मंत्री केदार कश्यप का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, लगाया आदिवासियों के विरुद्ध साजिश का आरोप












Click it and Unblock the Notifications