मुजफ्फरपुर में महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

आपको बताते चले की गिरफ्तार नक्सलियों को पुलिस पिछले पांच साल से खोज रही थी वही इस मामले की जानकारी देते हुए तत्कालीन एसएसपी श्री मिश्रा ने बताया की एसटीएफ ,बीएमपि, बिहार पुलिस के संयुकत टीम ने गुपत सूचना के आधार पर शाहेबगंज थाना छेत्र के रजवाड़ा से बसंती चौधरी को गिरफ्तार किया है।
वही पूछताछ के दौरान बसंती चौधरी ने अपने एक साथी नंदकिशोर यादव का ठिकाना बताया ठिकाना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम का नेत्तृत्व कर रहे एएसपी अभियान बर्जेश राणा ने तरूणत दल -बल के साथ उक्त स्थान पर पहुँच कर नंदकिशोर यादव को हाजीपुर से गिरफ्तार किया।
वही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंदकिशोर भगत एवं छपरा की रहनेवाली बसंती चौधरी नामक दो हार्डकोर नक्सली है और ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साहेबगंज थाना क्षेत्र में दोनों जमा हुए थे। साहेबगंज के महेश्वर सिंह, जदयू नेता भोला सिंह एवं मुखिया मनन सिंह की हत्या में दोनों नामजद है।












Click it and Unblock the Notifications