5 महीनों में दूसरी बार मलेशियाई विमान पर हुआ हमला

इससे पहले मार्च में कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही मलेशियाई एयरलाइन का बोइंग विमान एमएच 370 समुद्र में किसी अज्ञात स्थान पर गिर गया था। विमान में सवार सभी 239 यात्री दुर्घटना के कारणों और विमान का मलबा आज तक खोजा नहीं जा सका। मलेशियाई विमान एम 370 के बारे में अब तक कोई सुराग हाथ न हीं लगा। कहा जाता है कि दक्षिण हिंद महासागर के निकट समुद्र में कहीं उसका मलबा गिरा लेकिन लंबे खोजबीन अभियान के बाद आज तक विमान का सुराग नहीं मिल सका है।
वहीं अब इस हादसे के 5 महीने बाद एक बार फिर से मलेशियाई विमान पर हमला हुआ है। यूक्रेन में सेना और रूस समर्थक अलगाववादियों के बीच जारी संघर्ष के बीच गुरुवार को मलेशिया के एक बोइंग यात्री विमान को एक मिसाइल हमले में मार गिराया गया। हमले में एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रही फ्लाइट एमएच 17 में सवार सभी 295 लोगों की मौत हो गई। इसमें 280 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications