दिल्ली में धमाके की साजिश रच रहे दो आतंकी गिरफ्तार, देश में घूम रहे हैं कई आतंकी
नई दिल्ली। नये साल पर दिल्ली में जगह-जगह बम धमाके करने की साजिश रच रहे दो आतंकवादियों को नोएडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल, दिल्ली और यूपी पुलिस की एटीएस टीमों ने खुफिया विभाग की जानकारियों के आधार पर इन आतंकवादियों को धर दबोचा है। खास बात यह है कि 19 दिसंबर 2014 को चलाये गये इस खुफिया ऑपरेशन की भनक मीडिया तक को नहीं पड़ने दी गई।
हाल ही में आईबी ने दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की चेतावनी जारी की थी। जिसके बाद लगभग सभी राज्यों की पुलिस और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को अलर्ट कर दिया गया। इसी दौरान खुफिया विभाग से प्राप्त तमाम जानकारियों के आधार पर यह सफलता मिली। खास बात यह है कि ये सिर्फ दो आतंकी नहीं हैं, बल्कि इनके तार स्लीपर सेल से जुड़े हैं। तीनों राज्यों की एटीएस टीमें उन स्लीपर सेल के सक्रिय आतंकियों की धरपकड़के लिये निकल चुकी हैं।
इस गिरफ्तारी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- यह गिरफ्तारी 19 दिसंबर को नोएडा सेक्टर 14 के पेट्रोल पम्प के पास हुई थी।
- 20 दिसंबर को दोनों आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया और बंगाल ले जाया गया।
- गिरफ्तार हुए दो आतंकियों में एक रकतुल्ला बांग्लादेशी है, इसके तार जेईएमबी से जुड़े हो सकते हैं।
- रकतुल्ला दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत आया था। उसके मंसूबे भारत में बम धमाके करने के थे।
- गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब बांग्लादेशी अपने साथी को लैपटॉप देने नोएडा आया।
- लैपटॉप में यूपी व दिल्ली में सक्रिय स्लीपर सेल व रैकी किये गये इलाकों की जानकारी मिली।
- गिरफ्तारी के तुरंत बाद यूपी, दिल्ली में रह रहे स्लीपर सेल की तलाश तेज़ कर दी गई है।
- आईबी के अधिकारियों का कहना है कि नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते कई और आतंकी देश में दाखिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications