छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, 2 जवानों की मौत, 5 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस पार्टी के वाहन को निशाना बनाकर किए गए आईडी ब्लास्ट में दो जवानों की मौत हो गई है। हमले में पांच जवान जख्मी हुए हैं। स्पेशल डीजी (एंटी नक्सल ऑपरेशन) डीएम अवस्थी ने हमले के बारे में जानकारी दी है। हमला बीजापुर के कुटरू में हुआ है। सोमवार को बीजापुर में नक्सलियों ने कई ब्लास्ट किए हैं। नक्सलियों और सीआरपीएफ की 85 बटालियन के बीच फायरिंग भी हुई हैं। नक्सलियों के ब्लास्ट के कई जगह रास्तों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया गया है कि नक्सलियों की साजिश पूरी पुलिस पार्टी के वाहन को उड़ाने की थी लेकिन वक्त रहते सुरक्षाबलों के संभल जाने से एक बड़ा नुकसान टल गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दौरे पर हैं। भीम राव अंबेडकर जयंती के मौके पर पीएम बीजापुर के दो अलग-अलग जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नक्सली पीएम के बीजापुर दौरे का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले कई माओवादी संगठनों ने बीजापुर के महादेव घाट और कई जगहों पर गहों पर प्रधानमंत्री के दौरे के विरोध में पर्चे भी फेंके हैं।

jawan

ये भी पढ़ें- सुकमा पुलिस ने बारूदी सुरंग विस्फोट मामले में 12 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+