जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिसवालों पर किया हमला, 2 घायल
नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से दो पुलिसवाले घायल हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने कुलगाम में घेर लिया था, जिसमे एक जवान शहीद हो गया था, जबकि तीन स्थानीय लोगों की इसमे मौत हो गई थी। सेना की कार्रवाई के दौरान जिस तरह से स्थानीय लोगों ने उनपर पत्थरबाजी की थी, उसकी वजह से सुरक्षाकर्मियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा था।













Click it and Unblock the Notifications