झारखंड: भैसों को ले जा रहे दो मुस्लिमों को मारा-पीटा और फिर फांसी दे दी

रांची। दादरी जैसा ही एक मामला झारखंड के लातेहर जिले में सामने आया है। यहां भैसों को बाजार ले जा रहे दो मुस्लिम व्यापारियों को लोगों ने जमकर मारा-पीटा और फिर पेड़ से लटकाकर फांसी दे दी। इस जघन्य घटना का आरोप पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर लगा है। मामले में जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इलाके में तनाव देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

2 Muslims herding buffaloes thrashed, hanged in Jharkhand

जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों के नाम मोहम्मद मजलूम (35) और छोटू उर्फ इंतियाज खान (15) हैं। ये दोनों रिश्तेदार थे और मवेशियों का बिजनेस करते थे। पेड़ से जब इन दोनों का शव उतारा गया तो उनके दोनो हाथ पीछे की तरफ बंधे थे और उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इसके पीछे आपसी रंजिश की वजह है या बिजनेस से जुड़ा कोई मामला।

भैंसों के बारे में भी कुछ पता नहीं लग सका है। एसपी के मुताबिक, शायद वो जंगल में चली गई हों। घटना से नाराज लोगों इसका विरोध में सड़क जाम कर दी। जाम हटवाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और 10-15 राउंड हवाई फायरिंग भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+