कश्‍मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकियों की मौत

Two militants killed in encounter in Jammu and Kashmir
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा बलों ने यहां 60 किलोमीटर दूर पिंजोरा गांव में एक घर को घेर लिया। सुरक्षा बलों को उस घर में आतंकवादियों के ठहरे होने की सूचना मिली थी। दक्षिणी कश्मीर के पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जब छिपे बैठे आतंकवादियों को समर्पण करने के लिए कहा गया तब उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ अभी जारी है।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी हुई थी जिसमें में एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस ने बताया कि जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादी से समर्पण करने को कहा, तो उसने सुरक्षा बलों पर पर गोलियां चलाईं थी जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि हालांकि मकान की सख्त घेराबंदी की गई थी, लेकिन रात के समय अभियान रोक दिया गया था।

अगले दिन सुबह फिर से शुरू किए गए अभियान के बाद एक आतंकवादी मारा गया था। मालूम हो कि सीमा पर मौजूदा समय में आतंकवादियों की गतिविधियां बेहद सक्रिय हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सीमा से सटे आतंकवादियों का कोई कैंप शिविर चल रहा है। फिलहाल सेना और स्‍थानीय पुलिस को सर्तक कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+