इस सीट पर सिर्फ 48 वोटों से पलट गया पासा, एक जगह तो 'हार' के बाद हो गई जीत, INDIA या NDA किसको हुआ फायदा?

Lok Sabha Chunav Result 2024: हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर डाले गए वोटों की गिनती के दौरान हारने के बावजूद दो उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव जीत लिया है। जिसमें से एक सीट पर जीतने वाला उम्मीदवार सिर्फ 48 वोटों से जीता है।

शिवसेना के रवींद्र वायकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रवींद्र नारायण बेहरा को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कम EVM वोट मिले थे लेकिन डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) को जोड़ने के बाद वे जीत गए।

Lok Sabha Chunav Result 2024

एनडीए गठबंधन वाली शिवसेना (शिंदे) के रविन्द्र दत्ताराम वायकर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से सिर्फ 48 वोटों से जीते हैं। वहीं ओडिशा की जाजपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सिर्फ 1548 वोटों से जीते हैं।

Mumbai North West: सिर्फ 48 वोटों से जीते शिंदे शिवसेना के रवींद्र वायकर

रवींद्र वायकर ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के अमोल गजानन कीर्तिकर को केवल 48 वोटों से हराया, जो राज्य में सबसे कम अंतर है।

ईवीएम के वोटों की गिनती के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के अमोल गजानन कीर्तिकर दिन के अधिकांश समय तक बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, बढ़त कम होती गई। आखिर में सिर्फ एक वोट का अंतर रह गया। गजानन कीर्तिकर को 4,51,095 वोट मिले जबकि रवींद्र वायकर को 4,51,094 वोट मिले थे।

Mumbai North West

जिसके बाद फिर डाक मतपत्र जोड़े गए। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के मुताबिक रवींद्र वायकर के पक्ष में 1,550 डाक मतपत्र डाले गए, जबकि गजानन कीर्तिकर के पक्ष में 1,501 मत डाले गए। जिसके बाद फिर 48 वोटों के अंतर से वायकर जीते।

मतपत्रों को शामिल करने के बाद अंतिम गणना से पता चला कि वायकर को 4,52,644 वोट मिले और कीर्तिकर को 4,52,596 वोट मिले। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) ने कहा है कि वह परिणाम को अदालत में चुनौती देगी।

Jajpur (Odisha): BJP के रवींद्र नारायण बेहरा 1587 वोटों से जीते

भाजपा के रवींद्र नारायण बेहरा को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजू जनता दल (बीजेडी) की शर्मिष्ठा सेठी से 496 कम ईवीएम वोट मिले लेकिन बाद में मत पत्र की गिनती हुई और फिर रवींद्र नारायण बेहरा 1587 वोटों से जीत गए।

Jajpur Odisha seat

रवींद्र नारायण बेहरा को मतपत्रों से 5,280 वोट मिले, जबकि शर्मिष्ठा सेठी को 3,224 वोट मिले थे। अंतिम गणना में बेहेरा को 5,34,239 और सेठी को 5,32,652 वोट मिले।

ये भी पढ़ें- Explained: मोदी की मिलीजुली सरकार से अर्थव्यवस्था में आया उछाल टूट जाएगा? बाजार से आ रहे संकेत समझिए

Postal Ballots: क्या होता है डाक मतपत्र?

डाक मतपत्रों का इस्तेमाल आम तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्रों से दूर तैनात सरकारी कर्मचारियों, कैदियों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात लोगों द्वारा मतदान के लिए किया जाता है।

2019 के लोकसभा चुनावों तक, डाक मतपत्रों की गिनती ईवीएम की गिनती से 30 मिनट पहले की जाती थी। ईवीएम की गिनती पूरी होने से पहले सभी डाक मतपत्रों की गिनती की जानी थी।

लेकिन चुनाव आयोग ने 2019 के चुनावों के बाद दिशा-निर्देशों में बदलाव किया क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) की शुरुआत के बाद डाक मतपत्रों की संख्या में उछाल आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+