टॉयलेट बनवाने में फिसड्डी साबित हुई मोदी सरकार, 2 लाख स्कूलों में शौचालय नहीं
नयी दिल्ली। आपको जानकार हौरानी होगी कि जो सरकार लोगों को ये सपना दिखाकर सत्ता में आई कि उनके आने के बाद स्कूलों में बच्चियों को शौच के लिए खुले में नहीं जाना होगा, उसके सत्ता संभालने के बाद 10 महीनों बाद तक देश में दो लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं है।

ये जानकारी खुद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने सोमवार को राज्यसभा में दिए। एक पूरक प्रश्नों के जवाब में स्मृति ईरानी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में कुल 11 लाख 19 हजार 691 सरकारी स्कूल हैं जिनमें से 2.03 लाख स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं है।
वहीं एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने जानकारी दी कि साल 2010-11 में प्राथमिक स्तर पर स्कूल छोडऩे वाले छात्रों का प्रतिशत 6.5 तथा अपर प्राइमरी में 6.56 रहा। इसी तरह 2011-12 में यह क्रमश: 5.62 तथा 2.65 रहा जबकि 2012-13 में यह क्रमश: 4.67 तथा 3.13 रहा।












Click it and Unblock the Notifications