बारामूला से गिरफ्तार जैश के दो आतंकी, जम्‍मू में बॉर्डर एरिया के स्‍कूल बंद

बारामूला से सीआरपीएफ ने जैश-ए-मोहम्‍मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जम्‍मू के बॉर्डर एरिया में मौजूद 80 स्‍कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

बारामूला। जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला से जैश-ए-मोहम्‍मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आतंकियों के पास से एक एक-47 राइफल और एक पिस्‍तौर बरामद की गई है। बारामूला समेत पूरी घाटी में इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

/news/india/why-is-hizbul-mujahideen-calling-to-sikhs-388261.html

बारामूला के कानीस्‍पोरा से गिरफ्तार

जैश के दोनों आतंकियों को बारामूला के कानीस्‍पोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बारामूला में एक दशक के बाद सबसे बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

इस अभियान के तहत करीब 700 घरों की तलाशी ली गई थी। आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस की छोटी-छोटी टीमों ने इस तलाशा अभियान को अंजाम दिया था।

जम्‍मू में बंद हुए स्‍कूल

दूसरी ओर बॉर्डर पर लगातार बढ़ते तनाव के बाद जम्मू में बॉर्डर एरिया के आसपास स्थित सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने 80 से ज्‍यादा उच्च माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

शुक्रवार को हुई थी फायरिंग

शुक्रवार को जम्‍मू के हीरा नगर में पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन किया गया था। बीएसएफ ने भी पा‍क को करारा जवाब दिया था जिसमें पाक रेंजर्स के छह जवानों की मौत हो गई थी।

हालांकि पाकिस्‍तान ने इस खबर से पूरी तरह से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+