फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मरीज की मौत, दो डॉक्टर गिरफ्तार
गुरुग्राम। देश के नामी अस्पतालों में शुमार गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के दो डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा है। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने सहीं वक्त पर महिला को दवाई नहीं दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अब दोनों डॉक्टरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मई 2017 में सीमा घई नाम की महिला को हार्ट अटैक आने की वजह से अस्पताल में इमरजेंसी की हालत में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को वक्त पर दवाई नहीं दी गई। अगर वक्त पर उनका इलाज शुरू किया जाता तो उनकी जान बच जाती। सीमा के पति ने अस्पातल पर आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल नेगलिजेंस बोर्ड को शिकायत की। जिसके बाद बोर्ड ने मामले की जांच शुरू की और जांच में अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट कंसलटेंट डॉक्टर एसएस मूर्ति और मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वज्जा नागार्जुन को दोषी पाया।
जिसके बाद दोनों डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले फोर्टिस अस्पताल ने डेंगू के इलाज के लिए मरीज के परिजनों को 15 लाख का बिल थमाया था, जबकि 15 दिन बाद बच्ची की मौत भी हो गई। मामला सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने जांच कराई और अस्पताल प्रशासन पर केस भी दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications