निकली थी योग करने पर मिली मौत, बेकाबू कार की चपेट में आकर 2 की मौत
राजकोट। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हिस्सा लेने के लिए 14 साल की आरती और अवनी अपने 3 और सहेलियों के साथ अपने स्कूल के लिए सुबह-सुबह निकली थी। सभी बस स्टैंड पर अपने स्कूल बस का इंतजार ही कर रही थी कि तभी उनकी मौत बन कर आई बेकाबू कार ने उनकी जीवन लीला ही ख्तम कर दी। कार की चपेट में अने से अवनी और आरती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी 3 लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई।

हादसा राजकोट से 60 किमी दूर जाववदी गांव के पास हुआ। सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर सभी लड़कियां अपने स्कूल विद्या मंदिर जाने के लिए बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी कि सामने से आ रही बेकाबू पिकअप कार ने टक्कर मार दी। कार दूध के कैन से भरा हुआ था।
हादसे के बाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह की वजह से कार ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और बस स्टैंड से टकरा गया। हादसे में उसे भी गंभीर चोट आई है। घाटलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गुजरात के लगभग सभी स्कूलों में योग दिवस का आयोजन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications