पंजाब: दो बहनों ने राष्ट्रपति को लिखी 'खून' से चिट्ठी, झूठे केस में मांगी मदद
मोगा। पंजाब के मोगा शहर की रहने वाली दो लड़कियों ने अपने खून से एक पत्र लिखकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उनके खिलाफ दायर झूठे मामलों में मदद मांगी है। दोनों युवतियों ने पत्र में यह मांग भी की कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता तो उन्हें और उनके परिवार को इच्छामृत्यु की इजाजत दी जाए। यहीं नहीं लड़कियों ने आरोप लगाया है कि, उन्हें लगातार डराया और धमकाया जा रहे है।

मोगा की रहने वाली निशा और अमन जोत कौर ने कहा, हमारे खिलाफ कबूतरबाजी और धोखाधड़ी के झूठे आरोप लगा कर दो केस दर्ज किए गए हैं। हम काफी समय से पुलिस से कह रहे हैं कि वह इस मामले की जांच करे, लेकिन वे हमारी नहीं सुनती। हमें फंसाया गया है। वे लोग हमें लगातार धमका रहे हैं। दोनों लड़कियों ने न्याय ना मिलने पर इच्छामृत्यु की मांग की है। वहीं मोगा के डीएसपी कुलजिंदर सिंह ने दोनों लड़कियों के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ मामले दर्ज हैं जिनकी जांच चल रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, दोनों को सुरक्षा से जुड़े किसी काम के लिए चेक मिला था। वहीं, एक अन्य पार्टी ने केस दायर कर लड़कियों को एजेंट बताया है जिन्होंने पैसे के बदले उनके बेटों के विदेश भेजा था। राष्ट्रपति को लिखे पत्र को लेकर जब डीएसपी कुलजिंदर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैंने सुना है कि उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मुझे नहीं मिली है।
पुलिस अधिकारी ने इस मामले में आगे कहा कि, हम जल्दी ही इस केस को सुलझा लेंगे। इसमें इतना समय इसलिए लगा क्योंकि शिकायतकर्ता हमारी मदद नहीं कर रहे, जबकि हमने उन्हें समन भी जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications