नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय रेलवे की शान कही जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की खाली बोगी में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। हालांकि बोगी खाली थी इसलिए एक बड़ी अनहोनी टल गई।

आग इतनी भयंकर थी कि बोगियां जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाडि़यां बुलानी पड़ी थीं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के आदेश दिए गये हैं। रेलवे का आला अफसरों का कहना है कि ट्रेन में शार्ट सर्किट आग की वजह हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications