आतंक के साए में दिल्‍ली के दो होटल और यमुना एक्‍सप्रेस वे, देश भर में अलर्ट जारी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पाकिस्‍तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश की खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद भारत में हमले की योजना बना रहा है। म‍ल्‍टी एजेंसी सेंटर की ओर से जारी किए गये अलर्ट में आशंका जताई गई है कि लश्‍कर ए तैयबा या जमात उद दावा के आतंकवादी राजधानी दिल्‍ली में दो होटेल्‍स और दिल्‍ली-आगरा हाईवे (एक्‍सप्रेस वे) पर हमला कर सकते हैं।

Two Delhi hotels, Agra highway on terror radar; alert sounded

म‍ल्‍टी एजेंसी सेंटर की ओर से जारी अलर्ट में पाकिस्‍तानी अखबारों में प्रकाशित हाफिज सईद के उस बयान को भी शामिल किया गया है जिसमें उसने कहा है कि भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी भारत में हमले कराएंगी और फिर इसके लिए पाकिस्तान की आईएसआई को जिम्मेवार ठहराएंगी। पेशावर में हुए आतंकी हमले को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को बताया है कि आतंकी समझौता एक्सप्रेस, दिल्ली-लाहौर बस, दिल्ली के दो होटेल्स 7 रेसकोर्स समेत सरकारी इमारतों को प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट, मॉल्स और दूतावासों को निशाना बना सकते हैं।

वहीं, गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को देखते हुए बुधवार को सभी राज्यों को भेजे गए एक संदेश में कहा है कि जनवरी के अंत तक वे अत्यंत हाई अलर्ट मोड में रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+