Manipur: जिरीबाम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 11 कुकी उग्रवादी ढेर, CRPF के 2 जवान घायल
Manipur: मणिपुर के जिरीबाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और कुकी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें 11 संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया गया। असम सीमा के पास स्थित बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पर दोपहर करीब 2:30 बजे उग्रवादियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में भारी गोलीबारी छिड़ गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को कड़ा जवाब दिया। जिसमें राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर दो दिशाओं से हमला किया था। सुरक्षा बलों की तेज जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकवादी मारे गए। जबकि सीआरपीएफ के कुछ जवान भी इस संघर्ष में घायल हुए। बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पहले भी उग्रवादियों के लिए महत्वपूर्ण ठिकाना रहा है और यह हमला उनके हमलों की निरंतरता का संकेत देता है।

उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन के नजदीक जकुराधोर इलाके के कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया। जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सीआरपीएफ, असम राइफल्स, और राज्य पुलिस के जवानों की भारी तैनाती की गई है।
इस घटना ने मणिपुर में उग्रवाद और सुरक्षा बलों के सामने मौजूद चुनौतियों को उजागर कर दिया है। क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए राज्य और केंद्रीय बलों के बीच सहयोग अनिवार्य बन गया है। ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications