रेलमंत्री बदले, नहीं बदली रेल की किस्मत, 12 घंटे में 4 रेल हादसे
रेलमंत्री बदले, नहीं बदली रेल की किस्मत, बीते 11 घंटे में तीन रेल हादसे
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी से टूटा लोहे का टुकड़ा ट्रेन से टकरा गया, जिससे ये ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई और एक बड़ा नुकसान टल गया। ये हादसे शाम करीब छह बजे का है। ये गुरुवार को रेल हादसे का चौथा मामला है। इससे पहले महाराष्ट्र के खंडाला में आज शाम करीब 5 बजे एक एक माल गाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की तस्वीरें काफी भयावह हैं। हालांकि इससे हुए जानमाल का आंकड़ा अभी नहीं आया है। गुरूवार सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक चार रेल हादसों की खबर सामने आ चुकी है। नए रेलमंत्री पीयूष गोयल के आने के बाद भी रेल की हालत जस की तस है।

गुरुवार सुबह हावड़ा से जबलपुर जा रही शांतिपुंज एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हुई। घटना सुबह 6.25 बजे सोनभद्र में ओबरा के पास हुई। इससे सात बोगियां पटरी से उतर गईं।। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दुर्घटन के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बोगी से बाहर निकाल कर दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया है जो पटरी से नहीं उतरीं थीं।
सोनभद्र में इस रेल हादसे के करीब छह घंटे बाद रांची राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ये हादसा दिल्ली में हुआ। यहां शिवाजी ब्रिज स्टेशन के पास रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और एक पावर कार पटरी से उतर गई। ट्रेन रांची से नई दिल्ली आ रही थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। यूपी के सोनभद्र और फिर दिल्ली के बाद अब गुरुवार को शाम होते-होते महाराष्ट्र के खंड़ाला से डिब्बों के पटरी के उतरने की खबर आई है। इसके बाद मथुरा से एक बड़ी दुर्घटना टलने की खबर आई है।
आपको बता दें कि बीते कुछ समय में रेलवे में लगातार हादसों और जानमाल के भारी नुकसान के बाद सुरेश प्रभु ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बीते रविवार को ही पीयूष गोयल को रेलमंत्री बनाया गया है, हालांकि नए रेल मंत्री के आने के बाद रेलवे की किस्मत बदलती नहीं दिख रही है और हादसे लगातार हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications