दिल्ली में बात और हंदवाड़ा में घात, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद
श्रीनगर। पाकिस्तान की कथनी और करनी में कितना फर्क है इसकी मिसाल है हंदवाड़ा एनकाउंटर। एक तरफ दिल्ली में पाक रेंजर्स का डेलीगेशन बीएसएफ के साथ डीजी स्तर की वार्ता में शिरकत करने आया तो वहीं सीमा पर उसके आतंकियों की हरकत से हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। शुक्रवार को हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए हैं।
दो सितंबर को बारामूला में मुठभेड़
हंदवाड़ा की पुलिस को लारिबल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ।
आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी भी ढेर हो गए। पुलिस और सेना ने गुरुवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों ने पुलिस और सेना की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और यह सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
इससे पहले दो सितंबर को ही बारामूला में आतंकियों से एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया था। यह एनकाउंटर राफियाबाद इलाके में हुआ था जिसमें चार आतंकियों को मार गिराया था।
दिन में सीजफायर पर राजी, रात में फायरिंग
गुरुवार को बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच डीजर लेवल की जो बात हुई थी उसमें पाक की ओर से सीजफायर पर सहमति बनी थी। लेकिन इसके कुछ ही घंटों बार हंदवाड़ा में फायरिंग शुरू हो गई। सिर्फ इतना ही पाक की ओर से बीएसफ की कुछ पोस्टों पर फायरिंग की भी खबरें हैं।
डीजी लेवल की बातचीत के दौरान भारत ने पाक के सामने सीजफायर वॉयलेशन और घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। सूत्रों की मानें तो शनिवार को भारत और पाक के बीच साझा समझौते को मंजूरी मिल सकती है।
भारत ने दिया पाक को कड़ा संदेश
पाक की ओर से भारत की ओर से छिपकर की जाने वाली फायरिंग का जिक्र हुआ। इस पर भारत की ओर से पाक को कड़ा संदेश दिया गया है कि अतीत की बातों से आगे बढ़ना होगा।
सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाक को साफ कर दिया है कि अगर उनके पास 20 प्वाइंट्स है बात करने को तो भारत के पास हो 40 होंगे। ऐसे में कोई ऐसा तरीका निकालना होगा जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।













Click it and Unblock the Notifications