छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, सीएम साय बोले- हम मजबूती से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पिडिया इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। यहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षाकर्मियों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

इस एनकाउंटर में दो जवानों के घायल होने की खबर है। इस ऑपरेशन की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्टि की और कहा कि 12 नक्सलियों को हमारे सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है।

Vishnudev Sai

एनकाउंटर के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगलूर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमे हमारे सैनिकों को बड़ी सफलता मिली है।

अभी मुठभेड़ तो समाप्त हो गई है लेकिन नक्सलियों के 12 शव मिले हैं। इसके लिए मैं हमारे सैनिकों, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जबसे हम लोग सरकार में आए हैं हम मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं।

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो। यहां डबल इंजन की सरकार है तो इसका भी हमें लाभ मिल रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने का अभियान तेजी से चल रहा है। यहां इससे पहले 16 अप्रैल को कांकेर में 29 नक्सलियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया था। 30 अप्रैल को भी 9 घंटे तक चली मुठभेड़ में 10 नक्सलियों की मौत हुई थी। जिसमे 3 महिला और 7 पुरुष नक्सली शामिल थे।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुमदरराज पी ने बताया कि इस वर्ष अबतक प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में 100 से अधिक माओवादियों का शव बरामद किया जा चुका है।

इन लोगों के पास से दो एलएमजी,4 एके47, एक एसएलआर, तीन इंसान, चार 303 रायफल, 4 9एमएम पिस्टल को बरामद किया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में विस्फोटक को बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+