1993 मुंबई ब्लास्ट: सजा पर सुनवाई अब शुक्रवार दोपहर 3 बजे
साल 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में दोषी करार दिए गए छह अभियुक्तों को आज मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट में सजा सुनाया जाना था।
मुंबई। साल 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में दोषी करार दिए गए छह अभियुक्तों को आज मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट में सजा सुनाया जाना था जिसे अब कल दोपहर 3 बजे तक के लिए टाल दिया गया है। आपको बता दें कि मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में टाडा की स्पेशल कोर्ट ने अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज अब्दुल राशिद खान, ताहिर मर्चेंट, करीमुल्ला शेख और रियाज सिद्दीकी को दोषी करार दिया था, जबकि अब्दुल कय्यूम को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications